अतीक और अशरफ की हत्याकांड
योगी सरकार ने मंत्रियों की बढ़ाई सुरक्षा,किसी को मिलने की इजाजत नहीं
लख़नऊ। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सभी मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले आदेश तक किसी भी मंत्री को किसी से मिलने की इजाजत नहीं है। सभी मंत्रियों ने अपने कार्यक्रम को रद कर दिया है। मंत्रियों के आवास की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है।
वही कालिदास मार्ग जहां पर सीएम आवास है वहां पर सुरक्षा का हवाला देकर मीडिया कर्मियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मीडिया कर्मी किसी भी मंत्री के आवास पर नहीं जा सकेगे। बता दें कालिदास मार्ग पर केशव प्रसाद मौर्य सूर्य प्रताप शही, जितिन प्रसाद, सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी के आवास है।


No comments:
Post a Comment