अतीक दफ्तर से मिले खून सने कपड़े, चाकू औऱ चूड़ियां
प्रयागराज।माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में पुलिस को जांच के दौरान खून के धब्बे और चाकू मिले हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े मिले हैं। अतीक के दफ्तर में खून से सनी चूड़ियां भी मिली हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद का दफ्तर है। यह दफ्तर खंडहर हो चुका है। यहां सोमवार को यूपी पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। यहां खून के धब्बे दिखाई दिए। सीढ़ियों पर खून के ताजे धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पहले तल पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स पुलिस को मिले हैं।
अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह खून किसका है। सीढ़ियों और कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। सीढ़ियों से छत तक खून के छीटें मिले। खून से सना दुपट्टा भी मिला है। पुलिस ने जो कुछ देखा वो हैरान कर देने वाला था। सभी चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया।
.jpg)

No comments:
Post a Comment