संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

 बुलंदशहर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू के सभागार में शुक्रवार को आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुखार, डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में भी बताया गया। मच्छरों को दूर करने के लिए आशा कार्यकर्ता घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपायों के विषय में जानकारी देंगी।

पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ मनोज कुमार ने बताया- प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को बुखार से ग्रसित, टीबी व अन्य रोगों की सूची तैयार करने की जानकारी दी गयी। घर-घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में भी जागरूक करेंगी। लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास साफ-सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए प्रेरित करेंगी। ब्लाक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की। उन्होंने बताया - संचारी रोग से बचाव के लिए विशेष रूप से लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पानी के भराव से बचना होगा। जलभराव से मच्छर पैदा होते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम भी क्षेत्र में ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया - आंगनबाड़ी जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित कर उच्चाधिकारियों को सूचना देंगी। उसके बाद उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर बीसीपीएम बीना कुमारी, बीपीएम अनिल कुमार, बीएमसी परवेज अहमद, सर्वेंद्र शर्मा, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts