जनपद में मनाया गया  भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए गये हेल्थ कैंप 

मेरठ। शुक्रवार को  भारतीय जनता  पार्टी का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से मेरठ में हेल्थ चैकअप कैम्प लगाए गए। 16 मंडलों में हेल्थ कैम्प लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर चल रहे सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर ने संगठनात्मक सभी 16 मंडलों में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।

हेल्थ चैकअप कैम्प 16 जगहों पर लगाया गया। कैम्प में काफी लोगों ने आकर स्वास्थ्य जांच कराई। जिसमें मुख्य रुप से नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र नगर सांसद मेरठ हापुड़ लोकसभा राजेंद्र अग्रवाल व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विधायक दक्षिण सोमेंद्र तोमर ने शिविर का उद्घाटन किया। प्यारेलाल जिला अस्पताल में कमल दत्त शर्मा और महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुर कुशवाह ने कैंप का उद्घाटन किया।

साबुन गोदाम सामुदायिक केंद्र पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने उद्घाटन किया। माधव नगर मंडल तारापुरी समुदायिक केंद्र पर महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी महेश बाली ने उद्घाटन किया। गंगानगर सामुदायिक केंद्र पर महामंत्री राजकुमार सोनकर ने उद्घाटन किया। फूलबाग सूरजकुंड समुदायिक केंद्र पर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने उद्घाटन किया। ब्रह्मपुरी इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल पर महामंत्री पीयूष शास्त्री ने उद्घाटन किया। भाजयुमो मेरठ महानगर अध्यक्ष अकुर कुशवाहा, विधानसभा संयोजक मेरठ कैंट पीयूष शर्मा, शहर विधानसभा संयोजक मयंक वर्मा, दक्षिण विधानसभा संयोजक अखिल गोयल, महामंत्री विनोद जाटव, अंबर अग्रवाल, अक्षित यागी, कमल मित्तल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts