लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामले

बीते 24 घंटे में 3824 नए केस
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। हर दिन मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बता दें कि रविवार को दर्ज किए गए कोरोना के नए मामले शनिवार (1 अप्रैल) के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यह संख्या तकरीबन 2 हजार के आस-पास थी। आज दर्ज किए गए केसों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,389 हो गई है।
आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.47 करोड़ (4,47,22,605) हो गया है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,881 हो गई।
24 घंटे के अंतराल में दिल्ली, हरियाणा, केरल और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली और एक की केरल द्वारा पुष्टि की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.04 फीसद है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts