बडा हादसा होने से बचा
ट्रांस्फार्मर के पास कूडे के ढेर में लगी आग
मौके पर पहुंची नगर निगम की गाडी ने आग पर पाया काबू
मेरठ। लोगों की लापरवाही के कारण बुधवार को एक बडा हादसा होने से बच गया। जब गढ रोड पर वर्धमान प्जाला के पास दो ट्रास्फार्मर के पर कूडे के ढेर में भंयकर आग लग गयी। आग के कारण वहां केबल में भंयकर आग लग गयी। तभी वहां पर मौजूद भाजपा के आलोक सिसोदिया ने फायर विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया। तभी वहां से गुजर रहे नगर निगम की गाडी को रोक कर उसके छिडकाव से आग पर काबू पाया गया। आग के कारण वर्धमान प्लाजा की दुकानों की बिजली गुल हो गयी।
वमर्धमान प्लाजा में काफी संख्या में मोबाइल व रेपेयर की दुकान है। वहीं पर सफाई भी लगा हुआ है। जो सुबह के समय ट्रास्फार्मर के पास कूडा डाल देता है। किसी ने जलती हुई सिगरेट वहां पर फेंक दी। थोडी देर में ही वहां पर कूडे के ढेर से चिगांरी निकलनी आरंभ हो गया। देखते ही देखते हुए आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से ट्रास्फार्मर के पास से गुजर रहे केबल ने आग को पकड लिया। जिसके कारण आग भंयकर हो गयी। आग की लपटों को देख लोगाें ने मिटटी डाल कर व फायर इक्यूपमेंट के जरिए आग को बुझाने केा प्रयास किया । लेकिन उनके प्रयास पूरी तरह विफल रहे। तभी वहां से गुजर रहे आलोक सिसोदिया व मीडिया कर्मियों ने दमकल विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर आग की जानकारी दी। इसी दौरान रोड से नगर निगम की छिडकाव वाली गाडी गुजर रही थी। उसे रोका गया। निगम की गाडी के चालक सौरभ ने किसी तरह आग को काबू को कडी मशक्कत के बाद काबू पाया।



No comments:
Post a Comment