असोडा के ग्राम सचिव ने ग्राम पंचायत सदस्य के साथ की अभद्रता।  

 


हापुड।
जनपद हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असोडा में ग्राम सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत सदस्य देवेंद्र के साथ अभद्रता करने को लेकर ग्राम असोडा के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के खिलाफ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा  ग्राम सचिव पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई ।

ग्राम पंचायत सदस्य देवेंद्र  ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने ग्राम सचिव को गांव में सफाई ना होने की वजह से फोन किया था मैंने उनको फोन पर अवगत कराना चाहा कि गांव में सफाई ना होने की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली पड़ी है जिस कारण ग्राम में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है इतना कहने पर ग्राम सचिव आग बबूला हो गए और कहने लगे क्या तूने पूरे गांव का ठेका ले रखा है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है इस मौके पर देवेंद्र वहाब चौधरी आस मोहम्मद रोहित त्यागी ललित त्यागी फुरकान अली सोनू त्यागी बंटी त्यागी अब्दुल तरुण त्यागी अंकित राजेंद्र भारद्वाज नवीन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts