सीआरपीएफ अधिकारी ने की खुदकुशी

एके-47 रायफल से खुद को मारी गोली
नई दिल्ली (एजेंसी)।
ओडिशा के रायगढ़ में मंगलवार सुबह एक सीआरपीएफ अधिकारी ने अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर अधिकारी की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार मृतक अधिकारी की पहचान सुशील कुमार के तौर पर हुई है, जो सीआरपीएफ की चौथी बटालियन में 2आईसी के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने दफ्तर के बाथरूम में एके-47 रायफल से खुद को गोली मारी थी।  फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच राज्य पुलिस के हाथों में दी गई है
एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर किशनभाई राठौड़ ने सीआरपीएफ परिसर में एके-47 से खुद को गोली मार ली थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts