मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा 

मार्शल आर्ट जिला स्तरीय चैम्पियनशिप का आयोजन 

मेरठ। रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका शुभांरभ राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियगिता में शहर भर के पचास स्कूल के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्या डॉ अल्पना शर्मा नें दीप प्रज्वलित कर किया। विजेता खिलाडियों को पुस्कार देकर सम्मानित किया गया। 



मुख्य अतिथि  सोमेंद्र तोमर ने प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि खिलाड़ी को वही खेल खेलना चाहिए जो उसे पसंद है जीवन में अनुशासन सहयोग मैत्रीसद्भावना मानवीय मूल्यों के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं।खेलों के प्रति किए जा रहे प्रयासों के लिए डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ अल्पना शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा की व छात्रों केउज्जवल भविष्य की कामना की।



प्रधानाचार्या डॉ अल्पना शर्मा ने डीएवी परिवार की ओर से मुख्यअतिथि विशिष्ट अतिथियों व मीडिया का आभार व्यक्त किया और साथ-साथ आने वाली सभी टीमों का गर्म जोशी से स्वागत किया।उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में इन बच्चों ने जो जोशऔरउत्साह का प्रदर्शन किया है वह वास्तव में प्रशंसनीय है।विद्यार्थियों को जब इस तरह के अवसर प्राप्त होते हैं तो उनका व्यक्तित्व और उनकी काबलियत उभरकर आती है।उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगे जाकर इनमें से अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीयऔरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर कर देश का नाम रोशन करेंगे। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।साथ हीउन्होंने विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए अभिभावकों को बधाई भी दी।

 इस मौके पर क्रीडा भारती के सक्रेटरी अश्वनी गुप्ता, दीपक त्यागी, सतीश शर्मा,शशिकांत तनेजा, विनीत त्यागी, अरविदं सरवानिया, सुशील त्यागी, आकाश आदि मौजूद रहे। 






No comments:

Post a Comment

Popular Posts