नोएडा के बाद अब मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भी मिलेगी लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने किया शुभारंभ

मेरठ। एनसीआर में नोएडा के बाद अब मेरठ में भी लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी इसके लिए प्रदेश सरकार ने आनंद हॉस्पिटल को लाइसेंस दे दिया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने किया।

 उन्होंने कहा कि मेरठ के लिए यह गौरव की बात है कि नोएडा के बाद अब मेरठ में भी यह सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को अब नोएडा नहीं जाना होगा। अभी तक ऐसे मरीजों को दिल्ली व नोएडा का मुंह देखाना पडता था। इससे मरीजों को दिल्ली जाना नहीं होगा। वहां से कम रूपयों में यहा उपचार मिलेगा। 



  आनंद हॉस्पिटल के डॉक्टर ध्रुव जैन ने बताया कि नोएडा में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली व एनसीआर में 20  से 25 लाख  रुपए खर्च होते हैं। आनंद हॉस्पिटल में लीवर ट्रांस्प्लांट 10 लाख रूपये से कम होगा। लीवर टांस्प्लांट के वही प्रक्रिया अपनायी जाएगी।  जो कानूनी प्रकिया बनायी गयी है। 

 उन्हें बताया कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश ने 22 मार्च को अस्पताल को लिवर ट्रांसप्लांट की अनुमति प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का शुक्रिया अदा किया। 

इस मौके पर डॉ अशोक तालियान, डॉक्टर मान , डा संजय अग्रवाल, डा़ गौतम आंनद,  एस के त्यागी डॉ तुषार आनंद अस्पताल के प्रबंधक मानसी आनंद,प्रबंधक मुनेश त्यागी, जावेद खान, अजीत मौतला, सरिति त्यागी, नीटू नागर  आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts