मथुरा में वकील की पीट-पीटकर हत्या

 टेंपो का शीशा टूटने पर पड़ोसी से हुआ था विवाद
मथुरा।
मथुरा शहर कोतवाली के कृष्णा नगर में सीनियर अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या का आरोप पड़ोसी पर है। पड़ोसी से उसका टेंपो का शीशा टूटने को लेकर विवाद हुआ था। इस वारदात के बाद वकीलों में आक्रोश है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के कोतवाली के कृष्णा नगर का है। जहां पर सुखदेव नगर कॉलोनी में रहने वाले गंगा प्रसाद का पड़ोसी लक्ष्मण और उसके बेटों से विवाद हो गया। जिसके बाद पड़ोसी लक्ष्मण और उसके बेटों ने वकील के साथ मारपीट कर दी। पड़ोसी से हुए विवाद में घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर तक उपचार चलने के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वकील का पड़ोसी लक्ष्मण से पूर्व में भी विवाद चल रहा है। अधिवक्ता गंगा प्रसाद के पड़ोसी लक्ष्मण और उसके 3 बेटे टेंपो चलाते हैं। लक्ष्मण के एक टेंपो का किसी ने शीशा तोड़ दिया। इसका आरोप लक्ष्मण अधिवक्ता गंगा प्रसाद और उनके बेटों पर लगाया और पुलिस से शिकायत की।
हत्या के बाद वकीलों में फैला आक्रोश
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। पुलिस के जाने के बाद लक्ष्मण और उसके परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर वकील के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। जिसमें गंगा प्रसाद उनका बेटा अशोक सहित 4 लोग घायल हो गए। सीनियर वकील गंगा प्रसाद वरुण की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश फैल गया। वकीलों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित वकील सीनियर अधिवक्ता के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts