सीएम योगी ने 795 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

बोले- बोले- सरकार और जनता के बीच सेतु बनें नव चयनित

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कार्य करना देश के किसी भी कार्मिक के लिए गौरव की बात है। यहा काम करने वाला कहीं भी कार्य कर सकता है। 25 करोड़ की आबादी में योजना को पहुंचाना। मूल्यों और आदर्श  का पालन करते हुए कार्य करना है। सरकार और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य करे। करीब छह साल में हमारी टीम ने सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया है। वह बुधवार को 795 अधिकारियों कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि शासन प्रशासन जैसा कार्य करेगा वैसी ही धारणा बनती है। आपकी पीढ़ी भाग्यशाली हैं कि इस सरकार में आवेदन किया। कहीं सिफरिश की जरूरत नहीं पड़ी। आज से संबंधित विभाग का हिस्सा बन गए हैं लेकिन जब शासन की नियत दुराग्रह से प्रेरित हो। भ्रष्टाचार से चयन प्रक्रिया शुरू हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि युवा चयन प्रक्रिया पारदर्शी न होने से आत्महत्या तक किए गए। भाई भतीजावाद था। भ्रष्टाचार था। अयोग्य लोग आयोग के अध्यक्ष थे। फिर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नियुक्ति की क्या स्थिति होगी।
उन्होंने कहा की आयोग की बैठक में कहा था कि यदि किसी युवा के साथ अन्याय होगा तो जेल जाना तय है। अब हर परीक्षा से पहले मुन्ना भाई उठा लिए जाते हैं। इससे कई लोगोन को तकलीफ होती हैं। लेकिन इसकी परवाह नहीं है।
लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चिकित्सा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्क, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक उद्यान निरीक्षक (वर्ग-3), अपर जिला सूचना अधिकारी व कनिष्ठ सहायक के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts