कोरोना का विस्फोट , 51 संक्रमित मरीज मिले 

 अब एक्टिव केस 114,-11 लोग कोरोना से मुक्त

- भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचने की सलाह, मास्क का करें इस्तेमाल

 मेरठ ।  कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। रविवार  को मेरठ में काेराेना का विस्फोट हुआ। एक दिन में 51 केस मिले। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 114 तक पहुंच गई है। इनमें से 107 लोग होम आइसोलेशन और पांच विभिन्न अस्पतालों में हैं। दो का अन्त जिलों के अस्पताल में उपचार चल रहा है। 11 कोरोना से मुक्त भी हुए। 

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि गुरुवार को 644 सैंपलों की जांच हुई।इसमें से 623सैपंल की जांच की गयी। जिसमें से 51 की रिपोट पॉजिटिव आयी है।  पल्हैडा में  नौ, परीक्षिगढ में  आठ , दौराला व सरधना में सात-साता,  कंकरखेड़ा में तीन, संजय नगर तीन ,मलियाना में तीन , अन्य क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। 

, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कहा कि साबुन से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इस बीमारी से घबराने की नहीं, बचाव के उपाय जारी रखने की आवश्कता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts