43 साल की हुई भाजपा

आज से हर बूथ की दीवार पर पार्टी के नारे लिखवाए जाएंगे

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली,एंजेसी। आज भाजपा 43 हो गयी है। 44वें स्थापना दिवस के मौके पर आज से आज से हर बूथ की दीवार पर पार्टी के नारे लिखवाए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया।

 बतादें  43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था। 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया। लखनऊ में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।

पार्टी इस बार अपने स्थापना दिवस को खास बनाने वाली है। भाजपा नेता आज से देश के सभी बूथों पर पार्टी के नारे लिखेंगे। इसकी शुरुआत जेपी नड्‌डा दिल्ली में एक बूथ से करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9.45 बजे कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 10 लाख जगहों पर भाषण की स्क्रीनिंग होगी। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को गुरुवार को संसद में रहने के लिए कहा है।

स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक विशेष सप्ताह

भाजपा आज से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह मनाएगी। पार्टी ने कार्यकताओं को कहा है- 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों पर मनाएं। उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए किए गए कामों की चर्चा करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts