राजा भैया औऱ भानवी के तलाक पर सुनवाई 23 को

नई दिल्ली (एजेंसी)।
कुंडा विधानसभा क्षेत्र से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी का वैवाहिक विवाद अब कोर्ट पहुंच गया है। दोनों के बीच तलाक के मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई।
राजा भैया द्वारा दायर तलाक की अर्जी पर सुनवाई करते हुए साकेत फैमिली कोर्ट ने जज ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है। दरअसल मामले में पेश हुईं राजा भैया की पत्नी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा। इस पर फैमिली कोर्ट के जज ने उन्हें समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को सुनिश्चित की है।
करीब एक महीने पहले राजा भैया की पत्नी भानवी ने जोर बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया था। इससे पहले एक एफआईआर राजा भैया के ऊपर दर्ज कराई गई थी।
ये केस परिवारिक न्यायाल
य का था, जिसके बाद ये मामले साकेत कोर्ट में गया था। ये मामले 19 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया था। दोनों की शादी 1995 में हुई थी। इस मामले में राजा भैया ने पत्नी भानवी पर घर में झगड़ा और कलह करने का आरोप लगाया है।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच कुछ खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts