अम्बडेकर जंयती को लेकर बैठक् का आयोजन 

मेरठ 23 मार्च। डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति जनपद मेरठ की एक बैठक आज जागृति विहार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक  रणवीर सिंह राणा ने की व संचालन विनोद कुमार कबाड़ी ने किया। बैठक में शोभायात्रा के आयोजन को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। शोभायात्रा भव्य व विशाल होगी। शोभायात्रा भैंसाली मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी एवं अन्य महापुरुषों से संबंधित तथा देश प्रेम से  ओतप्रोत सुंदर एवं प्रेरक झांकियां सम्मिलित रहेंगी। बैठक में सभी वरिष्ठजनों ने अपने विचार व्यक्त किए।
 बैठक में चेतन्य देव स्वामी, राजकुमार सोनकर, सतपाल कुटी, विनोद जाटव जाहिदपुर, जगपाल सिंह बौद्ध, डॉ चरण सिंह लिसाड़ी, लेखराज सिंह, छात्र नेता डा सुनील राणा डिग्गी, अभिषेक मौर्य, प्रशांत सूर्यवंशी, नेपाल सिंह गौतम, छात्र संघ पूर्व महामंत्री राहुल वर्मा शेरगढ़ी, सतीश कुमार दलित, विनोद कबाड़ी, मनीष जाटव, डा विनोद समयपुर, डा सुभाष प्रधान, प्रधानाचार्य पीतम सिंह, अंकित नंगला कबूलपुर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts