प्रो० असलम जमशेदपुरी को राष्ट्रीय पुरस्कार

मेरठ। 14 मार्च 2023।उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो० असलम जमशेदपुरी को उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिये टाटा इस्टील फॉन्डेशन ने अपने राष्ट्रीय पुरसकार 2023 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें झारखंड वीमेन्स विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० अंजली गुप्ता एंव टाटा स्टील कम्पनी के कारकुनान ने पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात उर्दू शायर प्रो० वसीम बरेलवी ने की एंव मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० अंजली गुप्ता उपस्थित रहीं, संचालन विख्यात शायर मुईन शादाब ने किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो० अंजली गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर की धरती से दिया जाने वाला यह पुरस्कार वास्तव में प्रो० असलम जमशेदपुरी की साहित्यिक सेवाओ को दर्शाता है और हमें यह पुरस्कार प्रदान करते हुए खुशी का अहसास हो रहा है और हम आशा करते है कि भविष्य में भी आप साहित्य की ऐसी ही सेवा करते रहेंगे।

प्रो० वसीम बरेलवी ने कहा कि टाटा इस्टील फॉन्डेशन समिति का राष्ट्रीय पुरसकार के लिये प्रो0 असलम जमशेदपुरी का चुनाउ सराहनीय है क्योंकि वह इसके हकदार भी है, उन्होंने साहित्य के लिये अहम कार्य किये है।

ज्ञात हो कि प्रो० असलम जमशेदपुरी एक विख्यात कहानीकार एंव सामालोचक हैं और आप बहुत सी साहित्यिक समितियों से जुडे हुए हैं, शिक्षा और समाज के क्षेत्र में निरंतर सेवाऐं प्रदान कर रहे हैं।

प्रो० असलम जमशेदपुरी के पुरस्कार की खबर सुनकर साहित्यिक गलयारों में खुशी की लहर दौड़ गयी और जमशेदपुर में डा० तनवीर अखतर रोमानी, डा० हसन इमाम, जेरन्ट टोरपो, नियाज़ अखतर, मु० अकरम, रियाज़ अहमद, मुशताक अहमद, डा० अखतर आज़ाद, रिजवान औरंगाबादी, नौशाद कमर आलम के साथ साथ डा० आसिफ अली, डा० शादाब अलीम, डा० अलका वशिष्ठ, डा० इरशाद अली, सईद अहमद सहारनपुरी, मु० शमशाद के अतिरिक्त साहित्य प्रेमियों ने प्रो० असलम जमशेदपुरी को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts