देश में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता

 बीते 24 घंटे में 1,573 नए केस, एक्टिव केस भी बढ़े
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 10,981 हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 841 (5,30,841) हो गई है। केरल में कोविड से चार लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
डेली पाजिटिवीटी दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,07, 525) दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.79 फीसद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts