कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

 कलेक्ट्रेट में दिया धरना, बोले- गरीब लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही बीजेपी 
मेरठ। राहुल गांधी को आखिरकार अपनी लोकसभा की सदस्यता गँवानी पड़ी।  इसी क्रम में मेरठ जिले में आज कमिश्नरी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश रची जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता भारी तादाद में इकट्ठा होकर कमिश्नरी पार्क पर पहुंच गए। प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। भाजपा की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है, महंगाई बढ़ती जा रही है।इस बीच अवनीश काजला ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा सरकार लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है, इसका विरोध कांग्रेस कार्यकर्ता करते रहेंगे। सरकार के अंदर डर है, अडानी का इतना बड़ा मुद्दा दबा दिया है। नौजवानों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। आग कहा कि देश के गरीब लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है, जो कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।
जिलाध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार देशवासियों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का पार्टी खुलकर विरोध करेगी। सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेगी। किसी भी कीमत पर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के दबाव में नहीं आने वाले। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस कराने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान विनोद सोनकर, शकील अहमद, नीरज और प्रवीण आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts