तारीख पर जा रही महिला का हथियारों के बल पर  दिनदहाड़े अपहरण

 4-5 बदमाश स्कॉर्पियो में लेकर हुए फरार
मेरठ। थाना हस्तिनापुर में तारीख पर आ रही महिला का िदन दहाडे हथियारों के बल पर  अपहरण  कर लिया गया। महिला अपने पिता के साथ तारीख पर जा रही थी। तभी 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोक ली। इसके बाद तमंचे के बल पर महिला को लेकर जाने लगे।पिता ने विरोध किया, तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को स्कॉर्पियो में बैठाकर लेकर भाग गए। मामले की जानकारी पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला हस्तिनापुर के बामनौली गांव का है।शरणवीर कौर अपने पिता सतनाम सिंह और मां बलविंदर कौर के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से कोर्ट में तारीख पर जा रही थी। सतनाम ने बताया, ''चेतावाला गांव से पहले तेज रफ्तार में एक स्कॉर्पियो आई। स्कॉर्पियो सवार लोगों ने हमारी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उससे 4-5 नकाबपोश बदमाश उतरे। उन्होंने बेटी शरणवीर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उन्होंने मेरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। साथ ही बेटी से मारपीट की और उसे अपने साथ ले गए।
सतनाम सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद पर दहेज का मुकदमा चल रहा है। बेटी शरणवीर कौर उसके साथ रहना नहीं चाहती है। वह हम लोगों को डराने, धमकाने के लिए यह सब कर रहा है। उसने ही मेरी बेटी को अगवा किया है।बताया जा रहा है कि शरणवीर की 10 साल पहले हस्तिनापुर के हादीपुर के रहने वाले युवक से लव मैरिज हुई थी। परिजनों के खिलाफ जाकर दोनों ने यह शादी की थी। इसके बाद सब कुछ ठीक था। लेकिन, पिछले कुछ साल से दोनों में अनबन रहने लगी थी। इसके चलते पति-पत्नी में विवाद रहता था। अक्सर झगड़ा और मारपीट भी होती थी। इसके बाद से शरणवीर अपने मायके में रहती है।दोनों अलग-अलग जाति के हैं। उसके दो बच्चे भी हैं, जो विवाद के बाद से अपने पिता के साथ रहते हैं। शरणवीर ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। इसकी सुनवाई चल रही है। इसी की सुनवाई के लिए बुधवार को वह अपने माता-पिता के साथ कोर्ट जा रही थी। सतनाम ने बताया कि अगवा करने वाले लोगों के साथ उनका दामाद सुरेंद्र भी था। जो गाड़ी में बैठा रहा उसके गुंडों ने आकर बेटी को अगवा कर ले गए हैं। सतनाम ने पुलिस को बताया कि वो लोग गाड़ी की चाबी, मोबाइल, पत्नी का पर्स और उसमें रखे लगभग 18 हजार रुपए भी लूट ले गए हैं।अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द से जल्द विवाहिता की बरामदगी करने को कहा है।
 हस्तिनापुर थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी विवाहिता को खोज रहे हैं।घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts