डॉ. शल्या राज प्रभावशाली महिला सम्मान से सम्मानित


मेरठ।
 देश में प्रभावशाली सशक्त महिला के रूप में यूथ आइकॉन बनकर उभर रही सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 शल्या राज को अरुणोदय संस्था द्वारा प्रभावशाली महिला 2023 के सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री विनय रूहेला, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्री संजीव गोयल सिक्का, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य डॉ0 सरोजनी अग्रवाल एवं अरूणोदय संस्था की अध्यक्षा डॉ0 अनुभूति चौहान ने डॉ0 शल्या राज को प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने डॉ0 शल्या राज द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। डॉ0 शल्या राज द्वारा महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को अधिकार दिलाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ना एवं महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु कार्य किये जा रहे है। डॉ0 शल्या राज के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो ने उन्हें देश की सबसे सशक्त महिला की सूची में शुमार कर दिया है।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ0 शल्या राज ने सभी अतिथि एवं अरुणोदय संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र के साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है और इसमें विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश हित में योगदान देने के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को विधिक जागरूकता, शिक्षा का अधिकार, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या आदि जैसे विषयों पर समय समय पर सेमिनार, कार्यशाला आयोजित करके समाज को जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts