दहेज में 50 हजार नहीं मिला तो बच्चा लेकर भागा

मेरठ।  थाना लिसाड़ी गेट  क्षेत्र में दहेज में 50 हजार नहीं मिले तो पति मायके में रह रही पत्नी के पास से बच्चा चोरी कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी से बच्चा बरामद कर पीड़ित मां को सौप दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
तारापुरी की रहने वाली रोजीना ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व साबिर निवासी समर गार्डन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार वाले महिला को दहेज कम लाने के चलते परेशान करने लगे। जिसके बाद महिला पति और उसके परिवार वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने मायके में आकर रहने लगी। महिला का आरोप है कि उसका पति पत्नी से 50 हजार रुपए लेकर अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। इनकार कर दिया तो आरोपी पति अपनी ससुराल पहुंचा और अपने चार माह के बच्चे को चोरी कर भागने लगा। मामले की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश करने लगी। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ कर बच्चा बरामद कर मां को सौंप दिया।थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट कुलदीप सिंह का कहना है कि पति-पत्नी में एक महीने से विवाद चल रहा था। पति महिला को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था, लेकिन महिला ने इनकार किया तो वह अपने बच्चे को ले जाने लगा। बच्चा चोरी की बात निराधार है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts