फ्लाईओवर से नीचे गिरा बेकाबू कैंटर, 3 की मौत

एटा (एजेंसी)।
एटा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां पर एक तेज रफ्तार कैंटर हाईवे पर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले के पिलुआ थाना इलाके का है। जहां पर आज यानी सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रही एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे के पुल से नीचे गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल कैंटर में फंसे थे। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने घायलों को कैंटर से निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में अनस खान और इरफान निवासी कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्तार खान, शाहरुख खान निवासी कुरावली और अक्षय बाबू निवासी बिछवा मैनपुरी घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts