मशहूर फिल्मकार के विश्वनाथ का निधन

हैदराबाद (एजेंसी)।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्मकार कसीनाधुनी विश्वनाथ का गुरुवार की रात निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, के. विश्वनाथ बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे और उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार की आधी रात को अस्पताल में उनका निधन हो गया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने विश्वनाथ के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई। 'कलातपस्वी' के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथ का जन्म फरवरी 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था।
फिल्मकार विश्वनाथ ने तेलुनु सिनेमा के साथ-साथ तमिल और हिंदी में भी खूब ख्याति बटोरी थी। उन्हें साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts