बहू का घूंघट उठाते ही ससुरालवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

 दूल्हे ने दी सुसाइड की धमकी

सम्भल। सम्भल में हुई एक शादी में धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां कन्या पक्ष ने अपनी छोटी बेटी की जगह बड़ी बेटी की शादी कर दी। ससुराल में जब मुंह दिखाई की रस्म के दौरान दुल्हन का घूंघट उठाया गया तो हड़कंप मच गया। गुस्साए लड़केवालों ने दुल्हन को तुरंत ही वापस मायके भेज दिया। अब दूल्हे ने न्याय न मिलने पर खुदकुशी जैसा कदम उठाने की धमकी दी है। जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के कटौली गांव का मामला है। यहां रहने वाली डालचंद की कैलादेवी थाना इलाके में रहने वाली एक लड़की से 26 जनवरी को शादी हुई थी। रीति रिवाज के चलते दुल्हन का सिर घूंघट से ढंका था। पारंपरिक रस्मो-रिवाज के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ रहने की कस्में खाईं। इसके बाद दुल्हन को विदा करके दूल्हा अपने गांव कटौली ले आया। फिर शादी वाले घर में नई बहू के आने के बाद मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई। जब दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने इस दौरान बहू के सिर से घूंघट उठाया तो घर में मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, दूल्हे पक्ष ने पाया कि घूंघट की आड़ में दुल्हन की बड़ी बहन से उनके बेटे की शादी करवा दी गई। देखते ही देखते पूरे गांव में यह बात फैल गई और ससुराल पक्ष ने दुल्हन को वापस मायके भेज दिया। फिर दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद और पंचायतों का दौर शुरू हो गया। रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई इस पंचायत में लड़की पक्ष यह कहता सुनाई दिखाई दिया कि हमसे दहेज मांगा जा रहा है। वहीं, लड़का पक्ष कह रहा था कि उनके साथ घूंघट की आड़ में लड़की पक्ष ने धोखा किया है। लड़कीवालों ने अपनी छोटी बेटी दिखाकर अपनी बड़ी बेटी ब्याह दी, दिमागी तौर पर कमजोर है। वहीं,शादी के बाद दुल्हन को विदा करवाकर घर लाया गया। घर आकर मुंह दिखाई की रस्म हुई तो दूसरी लड़की निकली। जिसे तुरंत ही वापस भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts