ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक आएगी क्रांतिः पीएम मोदी
बेंगलुरू (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरू में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि भारत तेजी से ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार कर रहा है और इस सेक्टर में अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। पीएम ने कहा कि महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक चमकता सितारा बना रहा है। बता दें कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2023 इवेंट में सबसे पहले इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। कार्यक्रम में 34 देशों के मंत्री और राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। इंडिया एनर्जी वीक 2023 6 से 8 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 2030 तक ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति आएगी। पीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार इसके लिए 4 मुख्य बिंदुओं पर काम करेगी।
भारत ऊर्जा सप्ताह को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा इंडिया एनर्जी वीक भारत की ऊर्जा सुरक्षा, हमारे नागरिकों के लिए सामर्थ्य और पहुंच सुनिश्चित करता है और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में भारत की भूमिका के लिए पीएम की दीर्घकालिक दृष्टि को दर्शाता है।
No comments:
Post a Comment