बुलंदशहर में मुठभेड में मारे गये ज्वैलरी शॉप में लूट के आरोपी 

 बुलंदशहर, संवाद। बुलंदशहर में ज्वैलरी कारोबारी से लूट करने वाले दो बदमाशों को अलग अलग घटनाओं में मुठभेड में मंगलवार को मार गिराया। मारे गये बदमाशों में एक का नाम आशीष है जबकि दूसरा अब्दुल है। दोनो पर 50 हजार का इनाम था। 

 एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली व पहासू इलाकों में दो बदमाशों को मुठभेड के बाद मार गिराया है। मुठभेड में  दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। मारे गये बदमाशों की पुलिस शिनाख्त कर ली है। जिसमें एक एमनपुर का आशीष है। जबकि दूसरा भटवाडा का अब्दुल है। 



 मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफा कारोबारी से 11 लाख की लूट करने वाले बदमाश शहर में आये हुए है। जिस पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने बाइक को भगा लिया। पुलिस से घिरता देख बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को वही ढेर कर दिया। घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी। दूसरी भुठभेड पहासू क्षेत्र में हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी आरंभ कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गयी। 

३ नवम्बर को 11लाख की लूट की थी 

 मारे गये दोनो बदमाशों ने 3 नवम्बर को शहरी इलाके में अरविंद की ज्वैजरी शॉप में हथियारों के बल पर ११ लाख की लूट की थी। बदमाशो ने व्यापारी को गोली मार दी थी। तभी से पुलिस दोनो की तलाश में जुटी थी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts