'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो जारी

 कांग्रेस ने गिनाई केंद्र सरकार की विफलताएं

नई दिल्ली (एजेंसी)।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। इस को लेकर कांग्रेस की ओर से आज इसका लोगो भी जारी कर दिया गया। साथ ही साथ केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी की गई है।
 इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश मौजूद रहे। कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताएं हैं, ये 100 प्रतिशत राजनीतिक है।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts