फरार गैंगस्टर बदन सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव, फ्रांस में मिली लोकेशन
मेरठ। ढाई लाख का इनामी कुख्यात गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया है। बदन सिंह बद्दो ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी बृजलाल की किताब पुलिस की बारात को गलत ठहराया है। किताब के कुछ पन्नों को बदन सिंह बद्दो ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। बताया गया कि किताब के मुख्य अंश गलत लिखे हैं। तर्क दिया गया की जो सही तरीके से लिखने चाहिए थे।बता दें एसटीएफ ने बदन सिंह बद्दो की लोकेशन ट्रेस की है उनकी इंस्टाग्राम लोकेशन फ्रांस की आ रही है। जुलाई में बदन सिंह बद्दो के इंस्टाग्राम की लोकेशन नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में थी। बता दें कि बदन सिंह बद्दो 4 साल से फरार चल रहा है, जिसकी संपत्ति भी पुलिस कुर्क कर चुकी है। उसकी कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया था। उसके बाद भी अभी तक पुलिस बदन सिंह को पकड़ नहीं पाई है। लेकिन बदन सिंह बद्दो का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट लगातार एक्टिव रहता है।
एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि बदन सिंह बद्दो का आईपी ऐड्रेस लोकेशन फ्रांस में होली है। हालांकि पुलिस के सूत्र बताते हैं कि बदन सिंह बद्दो अभी पंजाब में है, जिसकी धरपकड़ के लिए अभी भी प्रयास किया जा रहा है।
साल 2019 में फतेहगढ़ जेल में बंद बद्दो को एक पुराने मामले में पेशी के लिए पुलिस गाजियाबाद कोर्ट ले गई थी। पेशी हुई और फिर से जेल वापस आने लगा। शातिर बद्दो ने प्लान बना लिया था और उसने पुलिस वालों को मेरठ से चलने के लिए राजी कर लिया। यहां के एक होटल में पहुंचने के बाद पुलिसवालों को जमकर शराब पिलाई गई। इसी बीच मौका पाकर बदन सिंह बद्दो फरार हो गया। वहींए फरारी के बाद ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। बता दें इंटरनेट मीडियो पर बदन सिंह बद्दो की आइडी से कई बार मैसेज अपलोड हो चुके है। उसके बाद भी बद्दो को पकड़ने में पुलिस और एसटीएफ नाकाम साबित हो रही है।
No comments:
Post a Comment