जागृति विहार के र्कीति पैलेस के पास बीती रात घूमता दिखा तेंदुआ
वन विभाग की टीम के प्रयास के बाद हाथ नहीं आ सका तेंदुआ ,लोगों में दहशत फैली
मेरठ। शहर में एक बार फिर तेंदुआ की दहशत फैल गई है। शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे तेंदुआ कीर्ति पैलेस के पास नजर आया। सीसीटीवी में उसके गुजरने का फुटेज कैद हो गया है। शनिवार की सुबह विभाग की टीम ने तेंदुए के निशान के आधार पर उसे तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उसका कही पता नहीं चल पाया है। वहीं जाग्रति विहार में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत फैल गयी है।
देर रात डेढ़ बजे के आस.पास तेंदुआ कीर्ति पैलेस पुलिस चौकी के पास से गुजरता हुआ दिखा । वह कीर्ति पैलेस चौकी के पास से जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर गया। जिस स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया वह पूरा रिहायशी इलाका है।
कहीं भी घने पेड़ या जंगल नहीं हैं। ऐसे में तेंदुआ कैसे यहां तक पहुंचा। माना जा रहा है कि वह नाले के सहारे यहां तक आया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि तेंदुआ ने दीवार कूदने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। उसके बाद एक्सटेंशन की ओर चला गया।
कीर्ति पैलेस में तेंदुए की सूचना पर शनिवार को डीएफओ राजेश कुमार के निर्देशन में विभाग की टीम तेंदुए को तलाश करने के लिये जागृति विहार कीर्ति पैलेस पहुंची वहां पर निशान के आधार पर टीम ने कई स्थानों पर सघन सर्चिग करायी गयी। आसपास के नाले के पास झाड़ियों को खंगाला गया। लेकिन तेंदुए का कहीं पता चल पाया।
तेंदुए के जागृति विहार में दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग ने अपने बच्चों को बाहर निकाले पर प्रतिबंध लगा दिया है।
No comments:
Post a Comment