पंजाब में नकली महिला जज और डीएसपी गिरफ्तार

 युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे लाखों

लुधियाना (अरुण खोसला)। पंजाब के लुधियाना पुलिस ने पुलिस भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाली नकली महिला जज व उसके डीएसपी पति को गिरफ्तार किया है। उक्त दंपति कई युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं।  
जानकारी अनुसार महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। वह युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ थाना मोती नगर में मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा मामले में सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह के नाम भी शामिल है।  
जानकारी अनुसार आरोपी दीप किरन और नरपिंदर सिंह दोनों की दूसरी शादी है। महिला करीब 2 साल पहले नरपिंदर को लुधियाना केन्द्रीय जेल में मिली थी। उस समय वह वकालत करने के कारण कई बार जेल किसी न किसी केस के सिलसिले में जाती रहती थी। महिला की नरपिंदर सिंह से जेल में मुलाकात हुई। धीरे-धरे दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। दीप किरन के पहले विवाह से एक 10 वर्ष का बेटा भी है।
बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर जांच करते हुए पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी।  
लुधिआना कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के अनुसार आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही की बिना नेमप्लेट, 1 श्रेया नाम की प्लेट वाली सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के, 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी, बरामद हुई है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts