जोशीमठ में प्रभावितों को एक लाख मुआवजा एडवांस, लोगों को शिफ्टिंग के लिए 50 हजार मिलेंगे

देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ भूं-धसाव का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। वहां जिन 723 घरों में दरारें आई हैं, उनके रहवासियों को अभी डेढ़ लाख की मदद की जाएगी। 50 हजार शिफ्टिंग के लिए और मुआवजे के एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे। फाइनल मुआवजा क्या होगा, ये बाद तय किया जाएगा। प्रभावित परिवारों से बुधवार को बातचीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव एम सुंदरम ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी कोई घर नहीं तोड़ा जाएगा, केवल 2 होटल तोड़े जाएंगे। घरों पर लाल निशान उन्हें खाली करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि होटल मालिकों से भी बातचीत हो गई है, वे प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग के लिए राजी हैं। जोशीमठ में एक-दूसरे के करीब आ गए 2 2 लग्जरी होटल मलारी इन और माउंट व्यू को आज गिराया जा सकता है। बुधवार को भी यहां SDRF और प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। लेकिन कल इन्हें गिराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। होटलों को गिराने के लिए होटल्स के आसपास की रोड को बंद कर दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts