सामाजिक संस्था ने जिला कारागार के कैदियों को बांटे कंबल

 मेरठ। क्रिसमस से पहले मेरठ में सामाजिक संगठन आशा किरण ने गुरुवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ में बंदियों के लिए कंबल दान में दिए। आशा किरण संस्था के सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद कैदियों के लिए 575 कंबल और जैकेट बांटे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। जेल में निरुद्ध कैदियों के लिए आशाकिरण संस्था ने कंबल और जैकेट दान कर बहुत अच्छा कार्य किया है। ये कंबल, जैकेट आवश्यकता अनुसार कैदियों को बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा अन्य संस्थाएं भी इस तरह कंबल, ऊनी वस्त्र कैदियों के लिए दान कर सकती हैं।
आशा किरण संस्था से जुड़ी सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर गेल ने बताया कि क्रिसमस ईव पर दान का विशेष महात्मय होता है। हर जरूरतमंद जो अपने लिए उपयोगी संसाधन जुटाने में असमर्थ है। उसे ऐसी चीजें दान करना शुभ होता है। बाइबिल में भी दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसी के तहत हमारी संस्था ने कैदियों के लिए ये कपड़े, कंबल दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts