अमेरिकन किड्ज़ प्ले स्कूल व् अमेरिकन  स्कॉलर्स अकैडमी में  बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे


  

Meerut|शास्त्री नगर स्तिथ अमेरिकन किड्ज़ प्ले स्कूल एवं अमेरिकन स्कौलर्स अकैडमी के बच्चों ने 25 दिसंबर 2022 को क्रिसमस डे बड़ी धूम-धाम से मनाया| कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुतिया प्रदर्शित की | कार्यक्रम में ईशा-मशीह के जीवन पर एक स्किट प्रदर्शित की गयी | ईशा-मशीह का मानवता के लिए दिए गए बलिदान को कार्यक्रम में दर्शया गया | जिसे सभी ने बहुत ध्यान से देखा व अपना उत्साहवर्धन किया | डायरेक्टर डॉ. मोहिनी लांबा ने सभी को सम्भोदित किया व क्रिसमस-डे के बारे में सभी को महत्वपूर्ण जानकारी दी | उन्होंने बताया की ईशा-मशीह के जन्मदिन को क्रिसमस-डे के रूप में क्यों मनाया जाता हैं | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम शर्मा व श्री श्रिन्जोय बनर्जी उपस्तिथ रहे| कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चो को उपहार भी दिए गए | इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा व बच्चों को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts