राजस्थान में घरेलू विवाद में पत्नी ने लोहे की रॉड से की पति हत्या

पाली। सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव में शुक्रवार रात करीब सात साल पहले जिस लड़की से लव मैरिज की, उसी ने एक के बाद एक युवक के सिर पर लोहे की रॉडनुमा वस्तु से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का शव बांगड़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है। घटना को लेकर मृतक के भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ भाई की हत्या करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सदर थाने के एसएचओ जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि घटना पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। रसोई में भावना भाट खाना बना रही थी। इस दौरान उसका पति 33 वर्षीय रमेश पुत्र बाबूलाल भाट आया। घरेलू बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि उसने पति के सिर पर लोहे की रॉड नुमा वस्तु से जोर से वार किया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई श्रवण भाट ने अपनी भाभी भावना भाट के खिलाफ रूपावास गांव निवासी अपने भाई 33 वर्षीय रमेश पुत्र बाबूलाल भाट की हत्या की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई श्रवण भाट ने बताया कि 22 दिसम्बर को ही भावना अपने पीहर से ससुराल आई थी। पति-पत्नी में अनबन के चलते वह करीब 3 साल से पीहर में ही थी। 23 दिसम्बर की शाम को चूल्हे पर खाना बनाते समय दोनों पति-पत्नी में बहस हो गई। जिस पर आवेश में आकर भावना ने अपने पति रमेश के सिर पर लोहे की रॉडनुमा वस्तु से कई बार किए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय दोनों पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चे ही थे। मृतक रमेश ने करीब 7 साल पहले पाली के नया गांव निवासी भावना भाट से लव मैरिज की थी। शादी के बाद 7 साल की बेटी नंदिनी और 5 साल का बेटा मोहित हुआ। लेकिन, दोनों में तकरार होती रहती थी। इसलिए पिछले तीन साल से भावना अपने पीहर ही बैठी थी। घटना के चलते मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया और हत्या के केस में अब मां को जेल जाना पड़ेगा। ऐसे में दोनों मासूमों को पिता के साये के साथ ही अब मां के आंचल से भी दूर रहना पड़ेगा। घटना के समय मृतक रमेश उसकी पत्नी और दोनों बच्चे भी घर पर ही थे। मृतक का भतीजा किसी काम को शाम के समय घर पहुंचा तो काका को लहूलुहान हालत में देख अपने पिता को फोन कर सारी घटना बताई। वे मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts