पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब करने वाले फर्जी दरोगा गिरफ्तार

खुद को राजेन्द्र बता कर लोगों से करता था मुजफ्फरनगर का सावेज
 मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने तक्षशिला कालोनी में छापा मारकर एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। जो लोगों पर रौब गालिब कर अवैध उगाही करता था। पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर शावेज निकला है जो लोगों को राजेन्द्र बता कर अवैध वसूली करता था। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस को सूचना मिली मेडिकल क्षेत्र के तक्षशिला कालोनी में एक दरोगा लोगों पर रौब गालिब कर अवैध वसूली कर रहा है। मौके पर पहुंची रौब गालिब करने वाले ने राजेन्द्र सिंह नाम की नेम प्लेट लगा रखी थी। जब पुलिस ने उससे सख्ती स पूछताछ की तो उसने अपना नाम पिंकी सैनी निवासी मुजफ्फरनगर बताया। जब पुलिस ने उससे आधार कार्ड मांगा तो वह दिखाने में असफल रहा । पुलिस ने उसे जॉब कार्ड मांगा तो वह उसे भी दिखाने में असफल रहा। सख्ती करने पर वह टूट गया। उसने बताया वह लोगों पर रौब गालिब करने व बसों में किराया न देना पड़े इसके लिए वर्दी पहनता था।  मेडिकल एसओ अखिलेश गौड़ ने बताया सूचना के आधार व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसका नाम सावेज है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts