किसानों की गर्जना रैली दिल्ली में आज

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को आहूत किसान गर्जना रैली के मद्देनजर यातायात पुलिस ने कुछ मार्गों पर लोगों से न गुजरने की सलाह दी है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। रैली स्थल रामलीला मैदान के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। रैली का आयोजनभारतीय किसान संघ ने किया है। इसमें करीब 35 हजार लोगों के पहुंचने के आसार हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि 800 बसों और चार हजार निजी वाहनों के जरिये किसान रैली में पहुंच सकते हैं। इससे मध्य और नई दिल्ली जिले का इलाका प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीरदर्द चौक, बाराखंभा रोड से गुरु नानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग, जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), कमला मार्केट से गुरु नानक चौक, चमन लाल मार्ग, असफ अली रोड की ओर अजमेरी गेट, पहाड़गंज चौक और झंडेवालान गोल चक्कर, देश बंधु गुप्ता रोड से अजमेरी गेट इलाके में लोगों से सफर न करने की अपील की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले पहुंचने की अपील की है। पुलिस ने अपील की है कि लोग सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts