पडोसी देश पाक की नजर भाजपा नेता सुनील भराला पर
फेसबुक आर्ड हुइ्र्र हैक ,दौराला थाने में मुकदमा दर्ज करायामेरठ। पाकिस्तान के हैकरों की नजर अब भाजपा नेताओं पर काबिज हो गयी है। अब प्रदेश के श्रम कल्याण राज्य मंत्री प. सुनील भराला आ गये है। शनिवार की फेसबुक आईडी को पाक में बैठे में हैकरों ने हैक लिया है। जिस पर प.सुनील भराला के10 लाख से अधिक फॉलोवर है। इस मामले में थाना में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
श्रम कल्याण राज्य मंत्री प. सुनील भराला में दौराला थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर 10 लाख से अधिक लोग फॉलोअर है। शनिवार को उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया है। उन्होंने पाक मे बैठे हैकरों पर शक जताया है। उन्होंने बताया की आतंकी संगठन अल हूजी ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक किया है। उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
वही अधिकारियों ने राज्य मंत्री की आईडी हैक होने पर मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया है साइबर सेल को मामले की जांच पड़ताल करने के निर्देश दे दिये गये है।
No comments:
Post a Comment