भाजपा नेता संजीव सिक्का के भांजे की सडक हादसे में दर्दनाक मौत 

 दोस्तों के साथ जा रहा था हरिद्वार ,कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी 

मेरठ। थााना कंकरखेडा क्षेत्र के हाइवे स्थित डाबका के पास कार के अनियंत्रित होने पलटने से भाजपा नेता के भांजे की मौत हो गयी। भाजपा नेता का भांजा दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहा था। भांजे की अचानक मौत होने से परिवार में कौहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है। घायल दोस्तों केा पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बुधवार देर रात भाजपा नेता संजीव सिक्का का भांजा ऋषभ दोस्तों के साथ दिल्ली मेरठ हाईवे पर कार से जा रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण कार हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर ही ऋषभ की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  दरअसल मृतक ऋषभ आई 20 कार से हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। कार में ऋषभ के साथ दो दोस्त चिराग सिंगल पुत्र विकास सिंगल निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर 1 माधवपुरम भी थे।कार ऋषभ जैन पुत्र संजय जैन निवासी माधवपुरम चला रहा था। तभी अचानक कोहरा बढ़ने के कारण ऋषभ कुछ देख नहीं पाया। अचानक हैंडब्रेक लगाए। हाईस्पीड कार एकदम हैंड ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

्रमौके पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऋषभ के परिजनों को सूचित किया। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात मंत्री भी थाने में पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी की। ऋषभ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पिता बैंक में मैनेजर है। अपने परिवार में ऋषभ इकलौता बेटा था। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts