अब मोबाइल सहयोग ऐप से होगा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

आंगनबाड़ी केन्द्रों व कार्यकर्ताओं की निगरानी होगी सहयोग एप से
 विकास भवन में सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं को  15 आज और कलव 16 दिया जाएगा प्रशिक्षण
मेरठ, 14 दिसम्बर 2022।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके लिए सहयोग एप लांच किया गया है। पहले जो निरीक्षण कागजों पर होता था, वह अब इस ऐप पर होगा। सीडीपीओ और मुख्य सेविका को किस तरह से कार्य करना है, इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस एप से आंगनबाड़ी केन्द्रो व कार्यकर्ताओं के कार्य की सीधी निगरानी होगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सीडीपीओ, मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी को मजबूती प्रदान करने के लिये सरकार का एक प्रयास आरंभ हो गया है। विभाग की ओर से सहयोग ऐप बनाया गया है। जिससे आंगनबाड़ी केन्द्रों कर आसानी से निरीक्षण किया जा सके। इसके लिये गुरुवार व शुक्रवार को विकास भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सहयोग एप के बारे में जानकारी दी जाएगी।का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एला वन एंड थ्राई, यूनिसेफ व यूपीटीएसयू के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्य प्रणाली में पर सुधार हेतु के लिए सरकार की ओर से सहयोग एप लांच किया गया है। इससे आंगनबाड़ी के कार्य में काफी हद तक सुधार होगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण और कार्य की जानकारी अब इसी एप के माध्यम से होगी। पहले इन सभी कामों का ब्योरा कागजों पर रखा जाता था। इसका डैशबोर्ड शासन स्तर पर दिखा जा सकेगा। विभाग के सीडीपीओ , मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहयोग एप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने के लिये विकास भवन में गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा,। जिसमें संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा कि किस प्रकार से ऐप पर कार्य करना है।
 डिस्ट्रिक स्पेसलिस्ट कम्यूनिटी आऊट रिच अजित कुमार ने बताया प्रशिक्षण के दौरान सबसे पहले सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी को इस एप से जोड़ा जाएगा। ऐप के अंदर की प्लान बनाया जाएगा। ऐप के अंदर ऐप में 8 आठ प्रकार की चेक लिस्ट दी गयी है। जिसे संबंधित व्यक्तियों को भरना होगा। उन्होंने बताया इस ऐप के माध्यम से फील्ड में आंगनबाड़ी व मुख्य सेविकाओं को आने वाली समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकेगा और कार्य में काफी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन से के जरिए सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसका ब्योरा डैशबोर्ड शासन स्तर पर डैशबोर्ड भी देखा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts