यूपी विधानमंडल सत्र
योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट
नई योजनाओं पर खर्च होंगे 14 हजार करोड़
लखनऊ।
यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 33 हजार 700 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में नई योजनाओं के लिए 14000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विधानसभा सदन की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सदन में पेश हुए बजट पर चर्चा की जाएगी इसके अलावा अन्य विधाई कार्य निपटाए जाएंगे।
बजट में शहरों के समुचित व समग्र विकास के लिए 4000 करोड़, निजी औद्योगिक पार्कों में अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने को 300 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।
इसके अलावा स्टार्ट अप व इन्क्यूबेटर के लिए 100 करोड़, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के लिए 296 करोड़ रुपए दिए गए हैं।सबसे ज्यादा 8000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निजी इंडस्ट्रियल पार्क व हब विकसित करने के लिए दिए गए हैं।
इसके पहले, सपा नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को देश व प्रदेश की बड़ी क्षति बताया। अनुपूरक बजट पेश करने को लेकर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें बजट को मंजूरी दे दी गई।
सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
शीतकालीन सत्र से पहले ही विधानसभा के अंदर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने सपा नेता धरने पर बैठ गए। उपचुनाव में भाजपा द्वारा धांधली करने का आरोप लगाया। सपा विधायक, एमएलसी और रालोद विधायक ने सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लहराई। सपा नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून, स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों के कई मुद्दे को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

No comments:
Post a Comment