बेहतर खान पान से महिलाओं को एनीमिया से मिल सकता है छुटकारा - डा प्रियंका गर्ग
नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा हरिद्वार से मेरठ पहुंची , नारी के स्वास्थ्य के विशेषज्ञों ने की चर्चा
मेरठ। कुपोषण भारत में एक गंभीर समस्या है। इसका असर महिलाओं में दिखाई दे रहा है। १५ फीसद महिलाओं में खून की कमी पायी जाती है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान या मासिक धर्म के दौरान अत्याधिक रक्त स्त्राव होना भी एनीमिया का कारण है। महिलाओं को इस बीमारी को दूर करने के लिये सामाजिक संस्था द फेडरेशन ऑफ आब्स एण्ड गायनोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने बीड़ा उठाया है। डा ऋषिकेश पाई के नेतृत्व में हरिद्वार से आरंभ हुई नो-नो एनीमिया नारे के साथ नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा मेरठ में पहुंची। जिसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को होने वाली बीमारी एनीमिया को किस प्रकार से दूर किया जा सकता है। इस चर्चा की। यह जन आंदोलन यात्रा देश के अन्य राज्यों में से होती हुई बंगाल में समाप्त होगी।
गढ रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा आरसी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश मोहन, पूर्व प्राचार्य ऑब्स की पर्टन डा उषा शर्मा, डा भारती माहेश्वरी .डा प्रियंका गर्ग , आईएमए के अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता, डा आलोक अग्रवाल एवं एएनएम व आशाओं ने शिरकत की। डा प्रियंका गर्ग ने बताया कि हमारे वेदों में नारी को पूजनीय माना गया है। अगर महिला स्वस्थ्य होगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य होगा। यदि गर्भवती महिला कुपोषण, एनीमिया का शिकार होगी तो वह स्वस्थ्य बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीहै। अगर महिलाओं को कुपोषण से या एनीमिया से बचाना है। तो उन्हें जागरूक करना होगा। इसी को लेकर फोग्सी सामाजिक कार्य करते हुए एक मिशन पर निकली है कि एनीनिया से कैसे महिलाओं को बचाया जा सकता है। इसके लिये एक नारा दिया गया है। नो- नो एनीमिया । जिसके लिये नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से डा ऋषिकेश ने आरंभ की है। जो पूरे देश में होती हुई बंगाल में समाप्त होगी।
डा भारती माहेश्वरी ने कहा कि स्वस्थ्य नारी स्वस्थ समाज के लिये सभी को सोच में बदलाव की आवश्यकता है। इसके लिये महिलाओं के साथ पुरूषों को भी आगे आना होगा। तभी महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण से दूर किया जा सकता है।
इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली डा उषा शर्मा, डा मंजुला लखनपाल,डा भारती माहेश्वरी, डा प्रियंका गर्ग, डा कीर्ति दूबे आदि चिकित्सकों को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा आर सी गुप्ता, सीएमओ डा अखिलेश मोहन द्वारा सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment