खतौली में गरजे मुख्यमंत्री योगी

 बोले- कवाल का बवाल सपा के लिए कलंक
 खतौली के लोगों को गठबंधन से किया सावधान

मुजफ्फरनगर।
खतौली उप चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। खतौली पहुंचे सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि खतौली क्रांतिकारियों की धरती है। जब कवाल का बवाल हो रहा था महीनों को कर्फ्यू था तब लोकदल के नेता कहां थे। तब ये पूछने नहीं आए थे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि गठबंधन से रहें सावधान।
सीएम योगी ने कहा कि हमने पीएम मोदी के मार्गदशर्न में उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था का परचम कायम किया है। पहले राहगीरों की हत्या कर दी जाती थी। किसान खेत में जाने से डरते थे, बहनें खरीदारी के लिए लिए नहीं जा पाती है। अब बेटियां निडर हैं। लोग पलायन नहीं कर रहे। जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में समझाएंगे।
गौरतलब है कि खतौली उपचुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। मुजफ्फरनगर दंगे के मुकदमे में खतौली से दूसरी बार विधायक चुने गए विक्रम सैनी को सजा हुई, जिसमें उनकी सदस्यता चली गई। इसके बाद दोबारा चुनाव का मैदान सज गया है।
उधर, कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां और खतौली उपचुनाव में प्रत्याशी सुरेश देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। खतौली उपचुनाव की सभा के मंच पर पहुंचकर गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने समर्थन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। गौरतलब है कि रविंद्र सिंह ने भाजपा का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts