दो दिवसीय दौरे पर देवबंद पहुंचे अश्विनी वैष्णव

 देवबंद बनेगा मॉडर्न स्टेशनः रेल मंत्री
रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
सहारनपुर।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को दो दिवसीय दौर पर देवबंद पहुंचे। सोमवार सुबह करीब 8.40 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवबंद को वर्ल्ड क्लास मॉडर्न स्टेशन बनाया जाएगा।
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव विशेष ट्रेन द्वारा देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रेल मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण एवं अन्य रेलवे कार्यक्रमों के लिए जनपद सहारनपुर आए हैं।
रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सीधे मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद वह ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर से की मुलाकात महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम पहुंचे और स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से भी मुलाकात की और करीब 10 मिनट उनसे बंद कमरे में बातचीत की।
भाजपाइयों ने रेल मंत्री का किया स्वागत
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के देवबंद आगमन के चलते यहां रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और कई जनपदों के भाजपा नेताओं का सुबह से ही जमावड़ा रहा। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मोहित बेनीवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी सहित भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। वही डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा सहित जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts