जिले को जल्द मिलेगा एक और संयुक्त जिला चिकित्सालय 

संयुक्त जिला चिकित्सालय लोनी के लिए 50 पद स्वीकृत

20 चिकित्सक और 20 पैरा मेडिकल स्टाफ के हैं पद

 

गाजियाबाद, 29 नवंबर, 2022 जिले को जल्द एक और संयुक्त जिला चिकित्सालय मिलने वाला है। लोनी में संयुक्त जिला चिकित्सालय बनकर तैयार है। 50 बेड के इस चिकित्सालय के लिए शासन से 58 पद भी स्वीकृत हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. भवतोष शंखधर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया चिकित्सालय में महिला और पुरुष विंग बनाए जा रहे हैं। दोनों के लिए अलग-अलग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद स्वीकृत हुए हैं। कुल चिकित्सकों के पदों में से 14 पुरुष विंग के लिए और छह महिला विंग के लिए हैं। इसके अलावा 20 पद पैरा मेडिकल स्टाफ के हैं और सहायक कर्मचारियों के 18 पद आऊटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे। सीएमओ ने मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय लोनी का निरीक्षण भी किया।

सीएमओ ने बताया - पुरुष इकाई में एक फिजीशियनएक बाल रोग विशेषज्ञएक रेडियोलॉजिस्टएक पैथोलॉजिस्टएक डेंटल सर्जनएक एनस्थेटिस्टएक जनरल सर्जनएक हड्डी रोग विशेषज्ञएक ईएनटी सर्जनएक नेत्र सर्जनएक ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) और एक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार महिला इकाई के लिए एक अधीक्षिकाएक स्त्री रोग विशेषज्ञएक निश्चेतक और तीन पद ईएमओ के हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ में एक एक्स-रे टेक्नीशियनदो लैब टेक्नीशियनदो फार्मासिस्टएक वरिष्ठ सहायकदो कनिष्ठ सहायकदो नर्सिंग ‌सिस्टरआठ स्टाफ नर्सएक नेत्र सहायक और एक डेंटल हाईजिनिस्ट का पद स्वीकृत किया गया है। सहायक कर्मचारियों के 18 पद आऊटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे।

सीएमओ ने कहा एक और संयुक्त जिला चिकित्सालय शुरू होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। लोनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गाजियाबाद तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके साथ ही जिला एमएमजी चिकित्सालय और संजयनगर संयुक्त जिला चिकित्सालय पर काम का बोझ कम होगा और ला‌भार्थियों को पहले से बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts