मंत्री के भाषण के दौरान हंगामा

- रालोदियों ने बकाया गन्ना भुगतान की उठाई मांग

बागपत।
बागपत में शुगर मिल के शुभारंभ पर किसानों को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के भाषण के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। रालोद नेताओ ने मंत्री के भाषण के बीच में ही मिल के शुभारंभ से पहले प्राइवेट मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग उठाई।
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि आने वाले समय में 14 दिन के बजाय 10 दिनों के अंदर किसानों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण का भी वादा किया।  
उन्होंने कहा कि बागपत जनपद गन्ना किसानों का जिला है और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा गन्ना की खेती बागपत में ही होती है। साथ कहा कि देश में कहीं भी अगर किसी को गन्ना खेती करनी है तो बागपत में आकर खेती करना सीखना होगा।
यज्ञ के साथ बागपत शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू
बागपत शुगर मिल का शुक्रवार को यज्ञ के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना एवं मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, मिल के अधिकारी व कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत गन्ना मंत्री ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री केपी मालिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रवेंद्र धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती, मिल के अन्य कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts