पानी की टंकी से कूदी छात्रा, एम्स रेफर
 कुत्ते की मौत से रातभर सदमे में रही गौरी
मेरठ।
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। डिफेंस एनक्लेव में शुक्रवार सुबह 10 बजे छात्रा गौरी (24) पानी की टंकी से कूद गई। उसे गंभीर अवस्था में कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने छात्रा को एम्स के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया कि छात्रा ने हाल ही में नीट क्वालीफाई किया है। छात्रा के पिता संजय त्यागी ने बताया कि वह जानवरों से अत्यधिक प्यार करती है। बुधवार को सड़क पर किसी कुत्ते की मौत हो गई थी। जिसके बाद से छात्रा रात भर सदमे में थी। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts