लिंगायत मठ यौन उत्पीड़न मामला

 दुष्कर्म से पहले लड़कियों को ड्रग्स देता था आरोपी
 पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
चित्रदुर्ग (एजेंसी)।
कर्नाटक में दुष्कर्म के आरोपी लिंगायत साधु शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू ने कथित तौर पर चित्रदुर्ग मुरुघ मठ में रहने वाली नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने से पहले उनको नशीला पदार्थ खिलाया था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है।
वर्तमान में न्यायिक हिरासत में आरोपित साधु अन्य अभियुक्तों को निर्देश देता था कि उसकी पसंद की नाबालिग लड़की को प्रतिदिन उसके निजी कमरे में विशेष आशीर्वाद लेने की आड़ में भेज दे। उसने कथित तौर पर एक रूटीन तय कर लिया था कि किस दिन उसके पास किस लड़की को भेजा जाए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्चों को आरोपी साधु के निजी कमरे की सफाई के लिए भेजा जाता था, जहां आरोपी उन्हें चॉकलेट या ड्रग्स से भरा एक सेब देता था।  इस सेब के खाते ही बच्चे बेहोश हो जाते थे, जिसके बाद वह उनके साथ कुकर्म करता था।
पुलिस को आरोपी साधु द्वारा कई बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी जानकारी मिली है। नाबालिग पीड़ितों में से एक को कथित तौर पर मार डाला गया था, लेकिन उसकी मौत की वजह एक हादसा बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts