पुलिस ने लिसाडी पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री

 घर चल रहा था तमंचा, पिस्टल बनाने का अड्डा
मेरठ। थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है।ं सर्विलांस टीम और थाना पुलिस ने मिलकर दबिश दी। पुलिस को मौके पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
एसएसपर रोहित  सिंह सजवाण ने बताया  लिसाड़ी गेट क्षेत्र में काफी समय से अवैध हथियार बनाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर सर्विलांस और थाना पुलिस ने मिलकर न्यू इस्लामनगर निवासी दिलशाद के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से सावेज निवासी न्यू इस्लामनगर, वसीम निवासी फतेहुल्लहपुर रोड और इमरान निवासी बुनकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन, 6 कारतूस, 10 तमंचे और हथियार बनाने के औजार बरामद किए हैं।
 उन्होंने बताया ये गिरोह 5हजार रुपए में तमंचा और 10-15हजार रुपए में पिस्टल सप्लाई करते थे।आरोपियों पर अब गैंगस्टर की तैयारी की जा रही है। कई और लोग भी इस गिरोह से जुड़े हैं। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने ये बदमाश काफी समय से हथियारों की सप्लाई कर रहे थे कुछ नाम पते भी बताए हैं। जिनकी जांच में पुलिस जुटी है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। आरोपितों का एक साथी शमीम निवासी इंचोली कुछ दिन पहले ही जेल गया है। एक टीम जेल में जाकर उससे भी पूछताछ करेगी। लिसाड़ी गेट में एक माह के दौरान ही तीन हथियार बनाने के अड्डे पकड़े जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts