सांसद ने फीता काटकर किया गंगा मेला मखदुमपुर का उद्घाटन
गंगा मेले में न किया जाये पॉलिथीन का इस्तेमाल:- डीएममेरठ । शनिवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा गंगा मेला मखदूमपुर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि मखदूपुर गंगा घाट मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डूबकी लगाने आते है। श्रद्धालुओ की आवश्यक सुविधाओं को सुलभ तरीके से उपलब्ध कराये जाने हेतु की गयी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखी जाये। सांसद, जिलाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मेले में स्थलीय भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा मेला पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार गंगा मेले में पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा कोशिश यही रहेगी कि इस बार मेला प्लास्टिक फ्री हो। उन्होंने मेले में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ.सफाई, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment